Google Image | Symbolic Image
Noida News : सावन के पहले सोमवार यानि आज से मौसम में बदलाव आया है। दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने दो दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश न होने की वजह से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हैं।
दिल्ली के लोगों को मिली राहत
सोमवार को दिल्ली के इलाके में झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में लोग उमसभरी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। कई जगह आसमान में बादल छाए हुए हैं। लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि देर शाम तेज बारिश दस्तक देगी।
आसमान में छाए बादल
नोएडा में बादल छाए हैं। वहीं तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि कि बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले 2 घंटों के दौरान पूरे दिल्ली और एनसीआर में गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
रविवार को हुई थी बूंदाबांदी
रविवार को आसमान में बादल रहने के साथ बूंदाबांदी भी हुई थी। जिससे उमस के साथ गर्मी बढ़ गई। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई।