Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा से बड़ी खबर : स्पेक्ट्रम मॉल के सामने आज होगा हंगामा,...

नोएडा से बड़ी खबर : स्पेक्ट्रम मॉल के सामने आज होगा हंगामा, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे लोग, जानिए क्यों

Google image | Spectrum Mall




Noida News : नोएडा के सेक्टर-75 में गोल्फ सिटी के निवासी आज 10 फरवरी से स्पेक्ट्रम मॉल (Spectrum Mall Noida) के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। निवासियों ने बताया कि एम्स मैक्स गार्डेनिया कंसोर्टियम ने यह परियोजना 2010 में लॉन्च की थी। बिल्डर पिछले 14 वर्षों से इस परियोजना को पूरा नहीं कर पाया है। निवासी अपने फ्लैटों की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं और प्राधिकरण का सैकड़ों करोड़ रुपया बकाया होने के कारण बिल्डर इन फ्लैटों की रजिस्ट्री नहीं कर रहा है।

क्या है पूरा मामला

सोसायटी के निवासी मल्लिकेश्वर ने बताया कि अपार्टमेंट में आवश्यक सुविधाएं गायब हैं, जो किसी भी ऊंची इमारत के लिए जरूरी हैं। बेसमेंट-2 का सिविल ढांचा अभी पूरा नहीं हुआ है। नालियों के कवर अभी लगाए जाने बाकी हैं। इसलिए बेसमेंट-2 में अग्निशमन उपकरणों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। सोसायटी के शाफ्ट मरम्मत और पेंटिंग की तत्काल आवश्यकता हैं। सोसायटी का क्लब हाउस वर्षों से उपेक्षित पड़ा हुआ है। निवासी वर्षों से रजिस्ट्री की मांग कर रहे हैं। कोई उम्मीद नहीं होने के कारण अब यह कदम उठाने जा रहे हैं।

इसलिए भूख हड़ताल करेंगे निवासी

मल्लिकेश्वर ने बताया कि बिल्डर स्पेक्ट्रम कॉल विकसित करके और उसकी इन्वेंट्री बेचकर बहुत पैसा कमा रहा है। आवासीय परियोजनाओं की अनदेखी कर रहा है। स्पेक्ट्रम मॉल का पहला चरण पूरा हो गया है। उसमें दुकान और शोरूम खुल गए हैं। इसका दूसरा चरण भी जल्दी शुरू हो जाएगा। निवासियों को डर है कि स्पेक्ट्रम परियोजना का दूसरा चरण पूरा होने के बाद बिल्डर अपनी आवासीय परियोजना को अधूरा छोड़कर भाग जाएगा। इसलिए शनिवार से निवासी मॉल के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments