Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाNoida Video : किसान आंदोलन के दौरान लेडी सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप,...

Noida Video : किसान आंदोलन के दौरान लेडी सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, बुजुर्ग महिला को बस में करना पड़ा पेशाब

Tricity Today | बुजुर्ग महिला को वॉशरूम जाने से रोका




Noida News : नोएडा किसान आंदोलन के दौरान एक महिला दरोगा ने महिला बुजुर्ग महिला को वॉशरूम जाने से रोक दिया। जिसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अक्रोश पैदा हो गया। किसानों ने महिला दरोगा के खिलाफ हंगामा किया है।

 




क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी परिसर के पास किसान इकट्ठा हुए और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इसमें महिला किसान भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि एक करीब 60 वर्षीय महिला को वॉशरूम जाना था। किसानों को बस में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी महिला दरोगा प्रियंका को मिली। किसानों की बस में महिला दरोगा प्रियंका के अलावा अन्य पुलिस कांस्टेबल भी थी।

किसानों ने किया हंगामा

आरोप लगाया जा रहा है कि लेडी दरोगा से एक महिला किसान ने वॉशरूम जाने की बात कही, लेकिन महिला दरोगा ने उनको जाने नहीं दिया। महिला किसान काफी परेशान हो गई और उन्होंने बस में ही वॉशरूम कर दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू किया। किसानों का कहना है कि ग्रामीण मातृशक्ति को पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। आपातकालीन समय में भी हम किसानों की आवाज और समस्याओं को दबाने का काम किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments