Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडायूपी विधानसभा में पहुंचा नोएडा किसान आंदोलन : जेवर विधायक ने सरकार...

यूपी विधानसभा में पहुंचा नोएडा किसान आंदोलन : जेवर विधायक ने सरकार से बड़ी मांग की, देखिए VIDEO

Tricity Today | धीरेंद्र सिंह




Noida Farmers Protest/ Lucknow : नोएडा किसान आंदोलन बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में भी गूंजा है। किसानों की आवाज को जेवर विधानसभा सीट से भारतीय जानता पार्टी के विधायक धीरेंद्र सिंह ने उठाया है। धीरेंद्र सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों की पीड़ा को विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा, “गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने आगे आकर विकास योजनाओं के लिए अपनी ज़मीन दी है। अब उनकी समस्याओं को सुनना सरकार का फ़र्ज़ है। मैं सत्तापक्ष का विधायक हूं, इसलिए मेरा दायित्व बनता है कि किसानों की परेशानी को अपनी सरकार के सामने लेकर आऊं।” धीरेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव विधानसभा में राज्य सरकार के सामने रखा है।


“किसानों की समस्या हल करने के लिए समिति बने”

धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में कहा, “यह दुख की बात है कि गौतमबुद्ध नगर के किसान लंबे अरसे से अपनी मंगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आज सुबह मैंने देखा कि पूरे ज़िले के किसान आंदोलित हैं और सड़कों पर हैं। जिन किसानों ने विकास योजनाओं को परवान चढ़ाने के लिए अपनी ज़मीन ख़ुशी-ख़ुशी दी है, उनकी समस्याओं का निदान करना हमारा दायित्व है। राज्य सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए विधायकों और मंत्रियों की एक समिति का गठन करना चाहिए। यह समिति गौतमबुद्ध नगर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त का पता करें और किसानों की परेशानियों का समाधान करे।” धीरेंद्र सिंह ने ट्राईसिटी टुडे से बातचीत करते हुए आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में लंबे अरसे तक परिवारवादी और तानाशाही सरकारों ने राज किया है। जिनकी वजह से अव्यवस्थाएं बहुत नीचे तक बन चुकी थीं। पिछली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों के दौरान गौतम बुद्ध नगर में किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। जिसकी वजह से विवाद बढ़ते चले गए। पिछले छह वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने किसानों की बहुत सारी समस्याओं का समाधान किया है, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर नीतिगत फ़ैसले लेने की ज़रूरत है। जब तक राज्य सरकार इन मुख्य समस्याओं का समाधान करने के लिए नीतिगत निर्णय नहीं लेगी, तब तक परेशानी दूर होने वाली नहीं है। मैंने इसी तरफ़ सरकार और सदन का ध्यान आकर्षित करने के लिए बुधवार को गौतम बुद्ध नगर के किसानों का मुद्दा विधानसभा में उठाया है।” धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जल्द ही फ़ैसला लेंगे।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments