Tricity Today | बुजुर्ग महिला को वॉशरूम जाने से रोका
Noida News : नोएडा किसान आंदोलन के दौरान एक महिला दरोगा ने महिला बुजुर्ग महिला को वॉशरूम जाने से रोक दिया। जिसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ अक्रोश पैदा हो गया। किसानों ने महिला दरोगा के खिलाफ हंगामा किया है।
Noida Video :
किसान आंदोलन के दौरान लेडी सब-इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप, बुजुर्ग महिला को वॉशरूम जाने से रोका @noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/ik4JvOFqE9
— Tricity Today (@tricitytoday) February 8, 2024
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी परिसर के पास किसान इकट्ठा हुए और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। इसमें महिला किसान भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि एक करीब 60 वर्षीय महिला को वॉशरूम जाना था। किसानों को बस में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी महिला दरोगा प्रियंका को मिली। किसानों की बस में महिला दरोगा प्रियंका के अलावा अन्य पुलिस कांस्टेबल भी थी।
किसानों ने किया हंगामा
आरोप लगाया जा रहा है कि लेडी दरोगा से एक महिला किसान ने वॉशरूम जाने की बात कही, लेकिन महिला दरोगा ने उनको जाने नहीं दिया। महिला किसान काफी परेशान हो गई और उन्होंने बस में ही वॉशरूम कर दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा करना शुरू किया। किसानों का कहना है कि ग्रामीण मातृशक्ति को पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। आपातकालीन समय में भी हम किसानों की आवाज और समस्याओं को दबाने का काम किया जाता है।