Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाBIG BREAKING : दिल्ली के लिए रवाना हुए गौतमबुद्ध नगर के किसान,...

BIG BREAKING : दिल्ली के लिए रवाना हुए गौतमबुद्ध नगर के किसान, नोएडा पुलिस की निगरानी में हजारों लोग

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर के हजारों किसान आज दिल्ली में संसद भवन की तरफ कूच कर रहे हैं।




Noida News : आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद किसान दिल्ली की तरफ कूच करने लगे हैं। गौतमबुद्ध नगर के हजारों किसान आज दिल्ली में संसद भवन की तरफ कूच कर रहे हैं। उनको नोएडा पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोक दिया था। इस दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अब पुलिस की निगरानी में किसान दिल्ली की तरफ रवाना होने लगे हैं। हालांकि, किसानों के लिए अभी भी राह आसान नहीं होगी। क्योंकि चिल्ला बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस का पहरा है।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं 

अपनी मांगों को लेकर किसान काफी समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे थे, लेकिन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं था। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और अधिकारियों से मदद की गुहार लग रहे थे, लेकिन जब कोई नतीजा सामने नहीं आया तो किसानों ने दिल्ली जाने का फैसला लिया। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर के सभी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके बाद आज 9 फरवरी 2024 को सभी किसान दिल्ली की तरफ कुछ करने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी को हुई तो उन्होंने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान आगे बढ़ते रहे।

जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी

अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास था कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है, लेकिन किसान किसी के रुकने में नहीं आ रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments