Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाBIG BREAKING : नोएडा के डीसीपी बने विद्यासागर मिश्रा, हरिश्चंद्र को लक्ष्मी...

BIG BREAKING : नोएडा के डीसीपी बने विद्यासागर मिश्रा, हरिश्चंद्र को लक्ष्मी सिंह ने किया रिलीव

Tricity Today | विद्यासागर मिश्रा




Noida News : गौतमबुद्ध नगर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएस विद्यासागर मिश्रा को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा का डीसीपी बनाया है। इससे पहले वह गौतमबुद्ध नगर पुलिस मुख्यालय के डीसीपी थे। वह कुछ समय पहले ही गौतमबुद्ध नगर जिले में आए।

विद्यासागर मिश्रा ने ले लिया चार्ज

इससे पहले आईपीएस हरिश्चंद्र नोएडा के डीसीपी थे। उन्होंने काफी लम्बे समय तक जिले में डीसीपी की कमान संभाली। उन्हें कल रात को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रिलीव किया। उसके बाद शनिवार को विद्यासागर मिश्रा को डीसीपी का चार्ज दिया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। हरिश्चंद्र का ट्रांसफर कानपुर हो गया।

कौन हैं आईपीएस विद्यासागर मिश्रा

विद्यासागर मिश्रा प्रमोटेड आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने एजुकेशन क्वालिफिकेशन में बीएससी की है। बीएससी के बाद उन्होंने एलएलबी की है। उनका ट्रांसफर गौतमबुद्ध नगर में कुछ दिनों पहले ही हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments