Tricity Today | जन्मदिन पर मिला प्यार का तोहफा
Noida News : समाजवादी पार्टी के नेता अशोक चौहान के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। शहर के कोने-कोने में रहने वाले मित्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया। आज उनके जन्मदिन पर साथियों और समर्थकों ने प्यार को जो तोहफा दिया, उससे वह अभिभूत हो गए।
यूपी सरकार में मंत्री रहे हैं मदन चौहान
समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी एसेंबली का चुनाव लड़ चुके अशोक चौहान नोएडा के सेक्टर-26 में रहते हैं। उनके बड़े भाई मदन चौहान समाजवादी पार्टी के गढ़ मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। वह प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। अशोक चौहान के जन्मदिन पर उनके मित्रों ने उनके साथ खुशियां साझा करने के लिए एक गुप्त कार्यक्रम बनाया। उसकी जानकारी खुद अशोक चौहान को भी नहीं थी। आज मित्रों और बड़े भाई मदन चौहान के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन का केक काटा। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आम का एक पौधा भी लगाया।
जरूरतमंदों को दिए फल और कंबल
इसके बाद वहां मौजूद मित्रों और समर्थकों को भोजन कराया गया। वहां आए जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने के बाद फल और कंबल वितरित किए गए। उसके बाद सभी ने एक स्वर में श्रीराम भजन गाकर अशोक चौहान के दीघायु और जीवन में सफल होने की कामना की।