Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाNoida News : अरुण विहार RWA के चेयरमैन चुने गए आईपी सिंह,...

Noida News : अरुण विहार RWA के चेयरमैन चुने गए आईपी सिंह, VC पद पर कविता जमील ने मारी बाजी


Noida News : सेक्टर-37 के अरुण विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसएशन का चुनाव शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। इसमें कर्नल आईपी सिंह चेयरमैन और कविता जमील वाइस चेयरमैन चुनी गईं।

कर्नल आईपी सिंह को मिले 813 वोट
चुनाव अधिकारी ने बताया कि अरुण विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसएशन के चुनाव में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के तीन तीन तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनके भाग्य का फैसला 1600 मतदाताओं ने किया। उन्होंने बताया कि चेयरमैन पद पर ताल ठोक रहीं अनीता अरोड़ा को 620 वोट मिले। जबकि कर्नल आईपी सिंह को 813 और प्रदीप चंद्रा को मात्र 105 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह से कर्नल आईपी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता अरोड़ा को 193 वोटों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

कविता जमील ने जय सिंह को हराया
उन्होंने बताया कि वाइस चेयरमैन पद के लिए भी तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें कर्नल जय सिंह को 638, कविता जमीन को 790 और राजेश कुमार को 121 वोट मिले। इस तरह कविता जमीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नल जय सिंह को 152 वोटों से हरा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments