Friday, March 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह : नोएडा में...

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह : नोएडा में लगा जमावड़ा, एकता और शक्ति का किया प्रदर्शन

Tricity Today | शपथ ग्रहण समारोह




Noida News : उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर 51 में एक भव्य प्रादेशिक व्यापारिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जो व्यापारिक समुदाय की एकता और शक्ति का प्रतीक बना। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम, पुलिस एडिशनल कमिश्नर शिवहरि मीणा, डीसीपी रामबदन सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता दीपक विग और कैलाश हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा उपस्थित रहे।

10 सर्वश्रेष्ठ समाजसेवियों को किया सम्मानित 

प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल ने बताया कि यह समारोह प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। डॉ. महेश शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “भामाशाह सम्मान 2024” था, जिसमें प्रदेश के 10 सर्वश्रेष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इनमें स्व.बीपी अग्रवाल, स्वर्गीय अशोक बंसल, डॉ. पल्लवी शर्मा, राजेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र चौहान, मुकेश गुप्ता, गौरव छाबड़ा, अमरजीत सिंह रामा और राहुल गुप्ता शामिल थे।

व्यापारियों ने की मांग 

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में व्यापारियों की भूमिका अहम है। सरकार डिजिटल इंडिया के माध्यम से व्यापारियों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल आपकी आवाज बनेगा। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों के लिए कम से कम एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा करवाएंगे और परिवार के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान की मांग करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के पदाधिकारियों ने दिन-रात मेहनत की।

संगठन को बल देने पर दिया जोर 

पुलिस एडिशनल कमिशनर शिवहरि मीणा ने व्यापारियों को “वित्तीय प्रहरी” कहा और उनकी सेवा के लिए प्रतिबद्धता जताई। महिला आयोग की अध्यक्षा बिमला बाथम ने सरकार द्वारा व्यापार हितों में लाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया।समाजवादी पार्टी के नेता दीपक विग ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी सरकारी संरक्षण के अपने संगठन को पूरे प्रदेश में स्थापित किया है।

अच्छी पहल की शुरुआत : मनीष शर्मा

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि  यह समारोह उत्तर प्रदेश के व्यापारिक समुदाय की एकता और शक्ति का प्रतीक बन गया, जो राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आयोजन व्यापारियों और सरकार के बीच सहयोग और समन्वय के नए युग की शुरुआत की पहल है।

ये रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में नवनीत गुप्ता, निखिल अग्रवाल, परवीन गर्ग, सचिन गोयल, शिवा चौहान, भारत बंसल, अमित गोयल, कानपुर से कपिल सबरवाल, संजय टंडन, सुधीर गुप्ता, सुभास गर्ग, राजेश जिंदाल, एडवोकेट विकल गुप्ता, विनय जैन, अंकुर बंसल, रवि चौहान, रघुनाथ सिंह, पंकज अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, सचिन चतुर्वेदी, मोहन लाल गुप्ता, नरेश बंसल, लघु अग्रवाल, संदीप गुप्ता, जय मंत, विवेक अग्रवाल, हिमांशु मित्तल, ज्ञान चंद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, दीपक गर्ग, सुंदर यादव, अंकित गुप्ता, निधि सहाय, वंदना गुप्ता, कविता लोढ़ा, पूजा गर्ग, अर्चना आनंद, दीपिका श्रेया, मंजु बबीता, सूची गुप्ता, रवि शर्मा, सुरेश बंसल, विनोद शर्मा, तुषार बंसल, विनीत राहुल शर्मा, तेज़ सिंह, अंकित गोयल, आशीष मोहित, संदीप गुप्ता, मुकेश गर्ग, बुलंदशहर लोकेश कुमार, ओम सिंगल, महकार सिंह, भारत भूषण, वरुण रिंकू, रविंदर पंडित आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments