Ujjain 84 Mahadev Temple: महाकाल की नगरी उज्जैन देश में भगवान शिव के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहां 84 महादेव मंदिरों की एक अनोखी श्रृंखला है, जिसके दर्शन करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इन 84 शिवलिंगों की पूजा करने से मनुष्य के 84 लाख योनियों के बंधन खत्म हो जाते हैं। सिंहस्थ 2028 को लेकर इन 84 महादेव मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, जिसके लिए योजना बनाई जा रही है।
Trending Videos
सबसे पहले जानिए, 84 महादेव का पौराणिक महत्व
शिव पुराण और स्कंद पुराण में उल्लेख के अनुसार एक समय उज्जैन में दूषण नाम के असुर का आतंक था। उसने शिवभक्तों और मंदिरों को नष्ट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद भगवान शिव ने स्वयं अवतार लेकर राक्षस का संहार किया। जब दूषण मारा गया, तब उसके शरीर से 84 बिंदुओं पर रक्त की बूंदें गिरीं और उन स्थानों पर भगवान शिव ने अपने 84 रूपों में स्वयं को प्रकट किया। यही 84 महादेव के रूप में प्रसिद्ध हुए।