भोपाल में आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और सरकार पर सवाल उठाए।
महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस कार्रवाई करने में असमर्थ है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नवजात और प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजन ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही के लगे आरोप
कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर अपराध के बावजूद सरकार का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा और अन्य नेताओं ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मामले को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के तीन जिलों का पारा 39 डिग्री पार, आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, होली बाद और बढ़ेगी गर्मी
प्रदर्शन में शामिल नेता और कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, अमृतलाल यादव, मयंक सिंह, रघुनाथ सोनी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, अशोक गौंटिया, सेवादल अध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र सिंह अब्बू, महिला कांग्रेस की शकुंतला धुर्वे, अंजू सिंह, सावित्री सिंह, पार्षद रामायणवती कोल, सितारा बी, रेखा सिंह, उत्तरा लोधी सहित कई महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में सेवादल यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, मुकेश प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, अयाज खान, पी.एन. राव, ताजेंद्र सिंह, सोमचंद वर्मा, मनीष शर्मा, मंगल सिंह, किशोर सिंह, रमेश रिछारिया, शंकर सिंह, राजेंद्र महोबिया, रोहित तिवारी, आस्तिक रिछारिया, लक्ष्मी गुप्ता सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी मार्च में भाग लिया।
महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें
महिला कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि सरकार अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार करे और पीड़िता को न्याय दिलाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।