Thursday, March 13, 2025
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह परिवार के साथ भस्मारती में हुए...

Ujjain News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह परिवार के साथ भस्मारती में हुए शामिल, बिहार में NDA को लेकर किया यह दावा


नंदी हॉल में बैठे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह

विस्तार


केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान मंदिर के  महेश पुजारी द्वारा पूजन संपन्न करवाया गया।  

Trending Videos

श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद वाले ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन भी किया। उन्होंने मस्तक पर तिलक लगाया और चांदी द्वार पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, सभी ने महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए।

अन्य मंदिरों के दर्शन भी किए 

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन भी किए। जहां, उन्होंने पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

एक बार फिर एनडीए सरकार का बनना तय

उज्जैन दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने एनडीए की सरकार बिहार में नहीं बनने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्हें बिहार की जमीनी सच्चाई का पता लगाना चाहिए। सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एक बार फिर एनडीए सरकार का बनना तय है।

राजद और महागठबंधन का सफाया भी निश्चित है। एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और यह राज्य की जमीनी हकीकत पर आधारित संकल्प है।

लल्लन सिंह के नाम से प्रसिद्ध हैं राजीव रजन

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह  बिहार के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे वर्तमान में सत्रहवीं लोकसभा के सदस्य हैं और जनता दल (यूनाइटेड) के लोकसभा में संसदीय दल के नेता हैं। इससे पहले वे चौदहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। बिहार में वे लल्लन सिंह के नाम से चर्चित हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं।

 

भस्म आरती मे शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, मस्तक पर लगाया तिलक बाबा की भक्ति में दिखे ल

 

भस्म आरती मे शामिल हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन, मस्तक पर लगाया तिलक बाबा की भक्ति में दिखे ल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments