Tricity Today | सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और अन्य नेता उपराज्यपाल का स्वागत करते हुए
Noida News : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना सोमवार को नोएडा के डीएनडी पर पहुंचे। इस दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा समेत अन्य नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोमवार को उपराज्यपाल जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) का दौरान करने के लिए दिल्ली से निकले। जब वह डीएनडी पर पहुंचे तो सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने उनका स्वागत किया।
फूलों का गुलदस्ता किया भेंट
सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का डीएनडी पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित जानकारी हासिल की। वह एयरपोर्ट की गति और मॉडल को समझने के लिए निरीक्षण दौरे पर थे। नोएडा आगमन के दौरान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संजय बाली समेत कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
स्वागत के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सुंदर सिंह राणा, लोकेश कश्यप, गोपाल गौड़, शशिधर उपाध्याय, मनीष शर्मा, प्रदीप चौहान, दीन बंधु, घनश्याम यादव, उमेश पहलवान, अनिल पेशवारिया, महेंद्र कटारिया आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।