Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा में आग ने मचाया कोहराम : फैक्ट्री में फंसे कई लोगों...

नोएडा में आग ने मचाया कोहराम : फैक्ट्री में फंसे कई लोगों को छूकर निकल गई मौत, फायर ब्रिगेड के जवान बने फरिश्ते

Tricity Today | घटनास्थल की फोटो




Noida News : नोएडा में थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-80 स्थित प्लास्टिक के थैले बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोगों की रूह कांप गई। इस दौरान कुछ लोग फैक्ट्री में फंस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने लोगों को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद फायर बिग्रेड ने करीब साढ़े चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। 

20 गाड़ियों की मदद से बुझी आग 

सोमवार तड़के थाना फेस 2 क्षेत्र के सेक्टर 80 स्थित बी 79 में प्लास्टिक के थैले बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना मिलते ही तुरंत कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि घंटों की मशक्कत के बाद ही इस पर काबू पाया जा सका। मौके पर मौजूद करीब 20 गाड़ियों की मदद से से साढ़े चार घंटे में आग बुझाई गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में कुछ लोग फंस गए थे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंचे और जान पर खेलकर उन्हें बाहर निकाला। 


आग से नहीं हुई जनहानि 

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने से की आशंका है। उन्होंने बताया जा कि आग पर साढ़े चार घंटे में काबू पाया गया है। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से लाखों रुपये के प्लास्टिक के थैले जलकर राख हो गया। फायर एनओसी की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments