Wednesday, February 5, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए काम की खबर : कुछ दिनों तक...

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए काम की खबर : कुछ दिनों तक दिल्ली मेट्रो की येलो और रेड लाइन पर सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानिए क्या है कारण…

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो




Delhi News : दिल्ली मेट्रों में प्रतिदिन काफी संख्या में लोग सफर करतें है। ऐसे में मेट्रो की किसी भी लाइन पर सेवा प्रभावित होती है तो लोगों को भी परेशानी होती है। DMRC ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक मेट्रो की रेड लाइन और येलो लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यह निर्णय मरम्मत कार्य किए जाने को लेकर लिया गया है। इसके कारण मेट्रो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बताया गया है कि येलो लाइन पर 1 से 8 दिसंबर तक मेट्रो सेवाओं में व्यवधान रहेगा। खासकर जहांगीरपुरी और समयपुर बादली के बीच 1 दिसंबर की रात 10.45 बजे से लेकर 7 बजे तक, मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। यह सेवा 30 नवंबर की आधाी रात से 8-9 दिसंबर तक रात 10.45 बजे से 7 बजे के बीच बंद रहेगी।

रेड लाइन 1 से 4 दिसंबर तक सेवाएं रहेंगी प्रभावित

रेड लाइन पर 1 से 4 दिसंबर तक रात में मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 30 नवंबर की मध्य रात्रि से 3 दिसंबर की रात तक 11 बजे के बाद केशवपुरम से रिठाला तक ट्रेन सेवा नहीं चलेगी। इसके बाद रिठाला से शहीद स्थल की ओर सामान्य ट्रेन सेवा चलेगी, लेकिन शहीद स्थल से रिठाला जाने वाली आखिरी ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होगी। वहीं केशवपुरम के लिए शहीद स्थल से आखिरी ट्रेन 11:00 बजे की होगी। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

येलो लाइन पर यह रहेगी स्थिति

येलो लाइन पर मरम्मत कार्य के कारण यात्रियों को 1 से 8 दिसंबर तक असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जहांगीरपुरी और समयपुर बादली के बीच 8 दिसंबर तक रात 10.45 से सुबह 7 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी। इस दौरान, यात्री विशेष रूप से इन स्टेशनों के बीच यात्रा करने से बचें। डीएमआरसी ने बताया कि इन तारीखों में समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18,19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी से जहांगीरपुरी तक की मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान बताया गया है कि समयपुर बादली से पहली मेट्रो सुबह 7.02 बजे और आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10.45 बजे मिलेगी। वहीं मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से आखिरी मेट्रो इस अवधि में रात 9.30 बजे मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments