Tuesday, October 22, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा से बड़ी खबर : UPRNN के अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर...

नोएडा से बड़ी खबर : UPRNN के अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, तीन और जगह पहुंची टीम

Tricity Today | Symbolic Image




Noida News : उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (UPRNN) में तैनात अपर परियोजना प्रबंधक राजवीर सिंह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विजिलेंस की टीम ने उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे के संदर्भ में की गई।

विजिलेंस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

– सेक्टर 105 स्थित आवास

– सेक्टर 63 में स्थित राजकीय निर्माण निगम कार्यालय (आरएन सिंह)

– इनके अतिरिक्त लगभग 4 अन्य ठिकाने

सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस 

यह छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच को आगे बढ़ाना है। विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही यह कार्रवाई सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है। इस मामले में आगे की जांच जारी है और विभाग द्वारा मिले साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments