Sunday, October 20, 2024
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में दरिंदगी: दो साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर दरिदों ने...

छत्तीसगढ़ में दरिंदगी: दो साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर दरिदों ने झाड़ियों में फेंका, खून से लथपथ मिली मासूम

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.

Updated Sun, 20 Oct 2024 11:15 AM IST

जांजगीर चांपा जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



दो साल की बच्ची संग दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है। 

सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments