Friday, October 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाबड़ी खबर : नोएडा प्राधिकरण की नायब तहसीलदार दिव्या काकरान ने रचा...

बड़ी खबर : नोएडा प्राधिकरण की नायब तहसीलदार दिव्या काकरान ने रचा इतिहास, कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

Tricity Today | दिव्या काकरान




Noida News : भारतीय कुश्ती जगत की चमकती सितारा और अर्जुन अवार्ड विजेता दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या ने बनारस में आयोजित प्रतिष्ठित महिला मंगला राय गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने 18वीं बार भारत केसरी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि दिव्या पिछले आठ महीनों से नोएडा प्राधिकरण में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।

तीन दिन तक चली प्रतियोगिता 

14, 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में दिव्या ने हरियाणा की मजबूत प्रतिद्वंद्वी काजल को कड़े मुकाबले में पराजित किया। फाइनल मैच में दिव्या ने अपने अनुभव और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए काजल को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह जीत दिव्या के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसके साथ ही उन्होंने 18वीं बार भारत केसरी का खिताब जीता है। यह उपलब्धि उनके असाधारण प्रतिभा और निरंतर कड़ी मेहनत का प्रमाण है। भारत केसरी का खिताब भारतीय कुश्ती में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक माना जाता है।

प्रदेश का नाम किया रोशन

दिव्या काकरान ने कहा, “यह जीत मेरे लिए बहुत खास है। 18वीं बार भारत केसरी बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने कोच, परिवार और सभी समर्थकों का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश कुश्ती जगत की जीत है। मैं आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहूंगी और प्रदेश का नाम रोशन करने की कोशिश करूंगी।”

कौन हैं दिव्या काकरान

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव की रहने वाली दिव्या काकरान भारतीय फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी हैं। वो एशियन कुश्ती चैंपियनशिप 2020 के 68 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला भी हैं। दिव्या काकरान ने 2017 के राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 2018 में इस पहलवान ने एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। दिव्या काकरान को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 2020 में देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments