Friday, October 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाबड़ी खबर : नोएडा में रालोद नेता पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार,...

बड़ी खबर : नोएडा में रालोद नेता पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला कांग्रेस का लीडर

Google Image | Symbolic Photo




Noida News : थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक राष्ट्रीय लोक दल के नेता के घर पर कांग्रेसी नेता ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। 

क्या है पूरा मामला

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले अमित अवाना और सोमेन्द्र अवाना दो सगे भाई हैं। ये लोग नेट का कनेक्शन देने की सर्विस उपलब्ध कराते हैं। इनकी नेट का केवल संजय अवाना के घर के पास से गया है। जिसका कनेक्शन संजय अवाना ने भी लिया है। संजय के घर अमित केवल ठीक करने के लिए गए थे और अपने नेट के बिल का पिछले पैसे भी मांगे। 

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पुलिस ने बताया कि पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद हुआ। जिसमें संजय अमित के घर पर गया और वहां सोमेन्द्र के घर पर हवाई फायर कर दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी संजय को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पीड़ित पक्ष राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ा हुआ है, आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments