Tricity Today | सपा महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ता
Noida News : नोएडा में सपा महानगर संगठन द्वारा शहर के सेक्टर 53 स्थित कैंप कार्यालय में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
2002 से 2007 तक रहे राष्ट्रपति
महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा की डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने हमें सिखाया की जीवन में चाहे जैसे भी परिस्थिति क्यों ना हो पर जब आप अपने सपने को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उन्हें पूरा करके ही रहते हैं। उन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वहीं प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि देश के 1998 के परमाणु हथियारों के प्रशिक्षण में उनकी अपार भूमिका ने भारत को एक परमाणु शक्ति के रूप में मजबूत किया। वही मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा के प्रारंभिक काल में अखबार बेचकर अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने घर परिवार के सदस्यों का पालन पोषण भी किया। कार्यक्रम का संचालन नोएडा महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में मोहम्मद नौशाद, वीरपाल प्रधान, टीटू यादव, रामवीर यादव, तनवीर हुसैन, बाबूलाल बंसल, लोकेश यादव ,शेखर यादव, सईद उस्मानी ,अमित बसोया, राहुल यादव, अशरफ, सौरभ चौहान, अच्छे मियां,सिकंदर पासवान उपस्थित रहे।