Friday, October 18, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा के स्कूलों में असुरक्षित बचपन : एक महीने में Bad...

नोएडा के स्कूलों में असुरक्षित बचपन : एक महीने में Bad Touch की दूसरी घटना, अभिभावक बोले- कैंब्रिज स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

Google Image | Symbolic Image




Noida News : नोएडा में बच्चों की सुरक्षा एक बार फिर सुर्खियों में है। शहर के नामी स्कूलों में शुमार कैंब्रिज स्कूल में एक 3 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना ने समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है। यह घटना महज कुछ दिन बाद सामने आई है। इससे पहले मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एक बच्ची से बेड टच (Bad Touch) की घटना सामने आयी थी। इस सबके बीच अब कैंब्रिज स्कूल के कुछ अभिभावकों ने स्कूल पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं स्कूल में आम बात है। 

क्या है पूरी घटना 

सेक्टर 27 स्थित कैंब्रिज स्कूल में यह घटना उस समय सामने आई जब पीड़ित बच्ची के माता-पिता अपनी बेटी को डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर की जांच में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का पता चला है। जिसके बाद माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने इस घटना से इनकार कर दिया, जिससे परिवार को पुलिस की शरण लेनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वे स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी गिरफ्तार 

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। हालांकि, कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या केवल आरोपी की गिरफ्तारी से समस्या का समाधान हो जाएगा? स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही और सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा भी आवश्यक है। इस घटना ने नोएडा के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी बच्चियां अपने स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments