Monday, September 16, 2024
Homeमध्यप्रदेशJabalpur News: पत्थर सिर में मारकर हत्या, शराब के नशे में दो...

Jabalpur News: पत्थर सिर में मारकर हत्या, शराब के नशे में दो व्यक्तियों में हुआ था विवाद


सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


जबलपुर जिले के हनुमानताल थानान्तर्गत सिंधी कैम्प में दो परिचित व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया। दोनों व्यक्ति नशे के आदि बताए जाते हैं। विवाद के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

हनुमानताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंडी मदार टेकरी निवासी शहादत कुरैशी (50) नशे का आदी है। शनिवार को वह सिंधी कैम्प में सड़क किनारे लेटा था। तभी वहां लाल सिंह पहुंचा, जो भी नशे का आदी है। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। शहादत ने लाल सिंह पर पत्थर से वार किया, तो लाल सिंह ने भी पत्थर उठाया और शहादत के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण शहादत बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तेजी से तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments