Monday, September 16, 2024
Homeदिल्लीआम आदमी पार्टी की बैठक हुई संपन्न : जिले के कई महत्वपूर्ण...

आम आदमी पार्टी की बैठक हुई संपन्न : जिले के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, पार्टी की रणनीति तय


New Delhi News : आम आदमी पार्टी (आप) की जिला इकाई की मासिक बैठक आज श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने की, जिसमें पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बनेंगे जनता की आवाज 
बैठक में जिले के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अवाना ने इस अवसर पर कहा, "हमारा लक्ष्य अरविंद केजरीवाल जी की विचारधारा को पूरे उत्तर प्रदेश में फैलाना है। हम जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।" उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। अवाना ने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए, जो पार्टी की आगामी रणनीति का हिस्सा होंगे।

बैठक में कई लोग हुए शामिल
बैठक में जिला महासचिव कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश प्रजापति सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में, जिलाध्यक्ष अवाना ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर जिले में पार्टी के कार्यों में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा, "हमारी एकता ही हमारी ताकत है। हम सब मिलकर गौतमबुद्धनगर और पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments