Monday, September 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा से बड़ी खबर : सीबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड मेजर जनरल को...

नोएडा से बड़ी खबर : सीबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड मेजर जनरल को किया डिजिटल अरेस्ट, 2 करोड़ रुपये ऐंठे

Google Image | Symbolic Photo




Noida News : शहर में साइबर ठगों की वारदात जारी है। इस बार इनका शिकार एक रिटायर्ड मेजर जनरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित मेजर को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे करीब दो करोड़ रुपये ऐंठ लिए। साथ ही सवाल-जवाब करने पर हत्या की धमकी भी दी। ठगों ने मुंबई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर वारदात को अंजाम दिया है। 

10 अगस्त को आई थी कॉल 

सेक्टर 31 में रहने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल एनके धीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह डीएचएल कूरियर से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके नाम से मुंबई से ताइवान के लिए एक पार्सल बुक हुआ है। उन्होंने बताया कि मुंबई कस्टम ने पार्सल खोलकर देखा तो उसमें पांच पासपोर्ट, 4 बैंक क्रेडिट कार्ड और कपड़े और 200 ग्राम एमडीएमए (ड्रग्स) और एक लैपटॉप था। उन्होंने कहा कि यह अवैध माल है। 

डिजिटल अरेस्ट कर की पूछताछ 

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनकी बात मुंबई क्राइम ब्रांच के एक कथित पुलिस अधिकारी से कराई और उक्त अधिकारी ने अपना नाम अजय कुमार बंसल बताया। उन्होंने अपना आईडी कार्ड और फोटो भी भेजा। सारी बातें व्हाट्सएप पर हुईं, जिसमें कॉल करने वाले को नहीं देखा जा सकता। जबकि आरोपी उन्हें देख रहा था। उसने पूछताछ के लहजे में बात की। और सीबीआई का एक पत्र भेजा। जिसमें साफ लिखा था कि अगर उन्हें जेल जाने से बचना है तो वे कोई भी जानकारी किसी से साझा न करें। पीड़ित के अनुसार, उन्हें घर पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया था। उनसे अपने सारे पल साझा करने को कहा गया। 

बैंक जाकर खाते में ट्रांसफर किया पैसा 

उन्होंने दावा किया कि उन पर हमला हो सकता है। उन्होंने चेन्नई के एक डॉक्टर दंपत्ति का उदाहरण दिया, जिनकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। उन्होंने रिटायर्ड जनरल से उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में पूछा और उनके बताए गए खाते में म्यूचुअल फंड और एफडी ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों को उनके फंड की पूरी जानकारी थी। 14 अगस्त को वह बिना किसी को बताए बैंक गए और उनके बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने एक अकाउंट बनाया था, जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए। पीड़ित को बताया गया कि बाद में उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उसके पैसे हड़प लिए हैं।

पुलिस का बयान 

इस संबंध में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उनकी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments