Monday, September 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाNoida News : नोएडा की राम सहेली सिंह उर्फ गीता बौद्ध सपा...

Noida News : नोएडा की राम सहेली सिंह उर्फ गीता बौद्ध सपा की बनीं राष्ट्रीय सचिव

Tricity Today | राम सहेली सिंह उर्फ गीता बौद्ध सपा की बनीं राष्ट्रीय सचिव




Noida News : समाजवादी पार्टी की नोएडा महानगर सचिव राम सहेली सिंह उर्फ गीता बौद्ध को हाल ही में पार्टी की अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। गीता बौद्ध, जो पहले समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर की सचिव थीं, ने अपने कड़े परिश्रम और समर्पण के बल पर यह नई जिम्मेदारी हासिल की है।

अम्बेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना

अम्बेडकर वाहिनी का मुख्य उद्देश्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को आगे बढ़ाना और समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को स्थापित करना है। गीता बौद्ध का मानना है कि “समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए डॉ. अम्बेडकर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना आवश्यक है।” इस नए पद पर अपने विचार साझा करते हुए, गीता बौद्ध ने कहा, “मैं इस नई जिम्मेदारी को लेकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूँ और समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूँ।”

वंचित वर्गों की आवाज होगी बुलंद 

सपा की मीडिया प्रभारी गौरव यादव ने बताया कि राम सहेली सिंह उर्फ गीता बौद्ध को हाल ही में पार्टी की अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है। अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव के रूप में, गीता बौद्ध समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments