Monday, September 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाइंजीनियर से IPS तक सफर : अंशिका वर्मा ने बिना किसी कोचिंग...

इंजीनियर से IPS तक सफर : अंशिका वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के पास की UPSC, गलगोटिया से की पढ़ाई

Tricity Today | IPS




Noida Desk : आज के युवाओं के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए, IPS अंशिका वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के UPSC परीक्षा पास कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा की कहानी साहस, दृढ़ संकल्प और अटूट परिश्रम का एक जीता-जागता उदाहरण है। इनकी सफलता हमारे शहर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है।

गलगोटिया कॉलेज से की इंजीनियरिंग

अंशिका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नोएडा में पूरी की। उन्होंने नोएडा के प्रतिष्ठित गलगोटिया कॉलेज से 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। लेकिन उनका सपना कुछ और था। ग्रेजुएशन के तुरंत बाद, उन्होंने 2019 में प्रयागराज में UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित, अंशिका ने दिन-रात एक कर दिया। उनकी मेहनत रंग लाई और 2020 में, बिना किसी कोचिंग के, उन्होंने UPSC CSE परीक्षा में सफलता हासिल की। 136वीं अखिल भारतीय रैंक के साथ, उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

गोरखपुर में तैनात 

अंशिका की इस उपलब्धि में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा। उनके पिता उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (UPEL) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं। परिवार के समर्थन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर, अंशिका ने यह सिद्ध कर दिया कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। 2021 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी बनने के बाद, वर्तमान में अंशिका गोरखपुर में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर कार्यरत हैं। अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ, वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 2.57 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने अनुभव और प्रेरणादायक विचार साझा करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments