Monday, September 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाजन्माष्टमी पर नोएडा डिपो का तोहफा : मथुरा और वृंदावन जाने के...

जन्माष्टमी पर नोएडा डिपो का तोहफा : मथुरा और वृंदावन जाने के लिए दोगुनी होगी बसों की संख्या, जानिए कितने फेरे बढ़ाए जाएंगे

Tricity Today | नोएडा डिपो देगा जन्माष्ठमी पर तोहफा




Noida News : जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले यात्रियों को मिलेगा तोहफा। सुखद यात्रा के लिए नोएडा डिपो ने बसों की संख्या दोगुनी करने का निर्णय लिया है। 26 अगस्त को बसें मथुरा और वृंदावन के लिए अधिक फेरे लगाएंगी। भीड़ बढ़ने पर अन्य बसें भी जोड़ी जाएंगी। 


नोएडा डिपो का पूरा फोकस जन्माष्टमी

रक्षाबंधन के बाद नोएडा डिपो का पूरा फोकस जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन जाने वाले यात्रियों को बस सुविधा उपलब्ध कराना है। डिपो अधिकारियों के अनुसार 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन जाने वाली बसों की संख्या दोगुनी कर दी जाएगी। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार सामान्य दिनों में मथुरा के लिए छह और वृंदावन के लिए एक बस चलती है। जन्माष्टमी पर प्रत्येक बस का एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाया जाएगा। यदि इसके बाद भी यात्रियों की संख्या अधिक रही तो कम यात्रियों वाले रूटों से बसों को हटाकर भीड़भाड़ वाले शहरों में बसों को बढ़ाया जाएगा।

जानिए कब मनाएं जन्माष्टमी

इस साल 2024 में जन्माष्टमी 26 और 27 अगस्त को मनाई जाएगी। उदया तिथि के अनुसार, जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा। वहीं गोकुल और वृंदावन में कृष्ण जन्मोत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा।

मथुरा और वृंदावन में “हरे कृष्णा हरे कृष्णा”

इन स्थानों पर जन्माष्टमी का उत्सव विशेष रूप से धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन प्रायः लोग अपने अपने घरों में “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे” का जाप करते हैं। जन्माष्टमी उत्सव के बाद दही हांडी का आयोजन अगले दिन मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments