Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का...

नोएडा में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश की, पुलिस ने छीना

Tricity Today | अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश पुलिस ने छीना




Noida News : सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जाति पूछे जाने पर भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ बुधवार को देशभर में कांग्रेसियों ने धरन प्रदर्शन किया। इसी क्रम में नोएडा में भी कांग्रेसियों ने सेक्टर 21ए स्टेडियम के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसीपी अरविंद सिंह को ज्ञापन सौंपा। 

भाजपा नेताओं का घमंड उन्हें ले डूबेगा

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेताओं का घमंड लोकसभा में ले डूबा। लेकिन उनकी सोच बदलने वाली नही है। वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना ने कहा है कि राहुल गांधी पर अपशब्द कहे जाने पर हम घोर निंदा करते है। प्रदेश कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता पर अपशब्द भाषा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेसजन भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर कार्रवाई की मांग करता है। वहीं पूर्व प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं का घमंड उन्हें ले डूबेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं को जनता ने सबक सिखाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी ने भी इस भाषा की घोर निंदा की ओर कहा कि लोकसभा स्पीकर को एक्शन लेना चाहिए। 

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर हो कड़ी कार्रवाई 

पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जावेद खान का कहना है कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी जननेता हैं। विरोध प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना,प्रदेश्य सचिव पुरुषोत्तम नागर,पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा,पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन,वरिष्ठ नेता लियाकत चौधरी,पूर्व प्रदेश्य सदस्य सतेन्द्र शर्मा,वरिष्ठ नेता अभिषेक जैन,वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडेय,नेता विक्रम चौधरी,नेता आरके राणा,नेता रामकुमार शर्मा,कांग्रेस नेता प्रथम,वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मुखिया,महिला नेता विरोदेवी,नेता परवेज खान,यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जावेद खान,लोकेंद्र यादव,मुनेश यादव,रोबिन यादव,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नोएडा कांग्रेस में भी पुलिस के जासूस 

नोएडा के एक कांग्रेस नेता ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हमारे कुछ नेता ऐसे हैं जो सिर्फ फोटो सेशन के लिए प्रदर्शन में शामिल होते हैं। ये वो नेता हैं जो पुलिस के जासूस भी हैं। ये नेता पार्टी के हर कार्यक्रम की सूचना पुलिस को पहले ही दे देते हैं। जिससे पुलिस एक्टिव हो जाती है और कार्यक्रम स्थल पर हमसे पहले ही पहुंच जाती है। इन चापलूस नेताओं की वजह से ही शहर में कांग्रेस संगठन कमजोर हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments