Thursday, February 13, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडासंसद में उठा UPSC छात्रों की मौत का मुद्दा : सुरेंद्र नागर...

संसद में उठा UPSC छात्रों की मौत का मुद्दा : सुरेंद्र नागर बोले- एडवर्टाइजमेंट का बजट बढ़ाया सफाई का घटाया, भ्रष्टाचार…

Tricity Today | Surendra singh Nagar




Noida News : राजधानी दिल्ली में शनिवार की शाम को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया। जिसके कारण दो लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई। कोचिंग संस्थान दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र  नगर में स्थित है। सोमवार को एक तरफ कार्रवाई का दौर जारी रहा। वहीं, दूसरी तरफ राज्यसभा में घटना को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सांसद सुरेंद्र सिंह नगर ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सुरेंद्र सिंह नागर ने घटना को अपराधिक घटना की संज्ञा दी।

सांसद सुरेंद्र सिंह नागर बोले

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि राजेंद्र नगर की घटना छात्रों से जुड़ी और गंभीर है। देश में लाखों कोचिंग सेंटर है, लेकिन दिल्ली देश की राजधानी है। माता-पिता अपने बच्चों को दिल्ली में कोचिंग के लिए भेजते हैं तो उनको ये विश्वास जरूर होता है, वह सुरक्षित स्थान पर है। इस तरह की घटनाओं से लोगों का मनोबल टूटता है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है?

आप को बताया भ्रष्टाचार पार्टी 

राज्यसभा में सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि दिल्ली सरकार पहले ही नालों की सफाई करा देती तो शनिवार को इतना बड़ा हादसा नहीं होता। तीन छात्रों की जान बच जाती। दिल्ली सरकार ने एडवर्टाइजमेंट का बजट बढ़ा दिया लेकिन नालों की सफाई का बजट कम कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के राज में केवल कागजों में काम होता है। इसमें भ्रष्टाचार है।

कांग्रेस और आप की जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस घटना पर मौन है। 15 साल कांग्रेस का और उसके बाद आम आदमी पार्टी का राज है। इसके बावजूद दिल्ली में जल भराव की समस्या है। इस समस्या को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जिम्मेदार हैं। आप पार्टी को प्रेस वार्ता करके जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

देश के बड़े गुर्जर नेताओं में शुमार हैं सुरेंद्र नागर

पश्चिमी यूपी, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू एंड कश्मीर में भी गुर्जर वोटरों की बड़ी तादाद है। कई जगह तो गुर्जर बिरादरी के वोट चुनाव को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। अगर बिरादरी से अलग होकर बात करें तो सुरेंद्र नागर की पैठ गैर गुर्जर बिरादरियों के बीच भी है। सुरेंद्र सिंह नागर की गिनती बड़े गुर्जर नेताओं में होती है। भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments