Noida News : गौतमबुद्ध नगर में निर्यात को बढ़ावा देने की कोशिशों के सकरात्मक परिणाम आए हैं। वित्त वर्ष 2023-2024 में प्रदेश से सबसे ज्यादा निर्यात करने में गौतमबुद्ध नगर सर्वोच्च स्थान पर है। यहां से सबसे ज्यादा ऑटो पार्टस और कपड़े का निर्यात हुआ। इस मामले में बुलंदशहर दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर है।
21 प्रतिशत अधिक का हुआ निर्यात
वहीं, गौतमबुद्धनगर में वर्ष 2022-23 में 67 हजार 6 सौ 32 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। वहीं, वर्ष 2023-24 में इसके पिछले वर्ष की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक कुल 81 हजार सात सौ 89 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 14 हजार एक सौ 57 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निर्यात हुआ। इस वजह से नोएडा प्रथम स्थान पर है। गाजियाबाद जिलेमेंएक हजार 55 करोड़ का अतिरिक्त कारोबार हुआ है। गाजियाबाद जिले में वर्ष 2022-23 में 11 हजार सात सौ 59 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था। वहीं, वर्ष 2023-24 में 12 हजार आठ सौ 14 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है।
सबसे अधिक निर्यात के पांच जिले
जिलेवर्ष 2022-23 वर्ष 2023-24
- गौतम बुद्ध नगर : 67632 81789
- बुलंदशहर : 1162 3074
- गाजियाबाद : 11759 12814
- अलीगढ़ : 5609 6627
- आगरा : 5519 6349