Sunday, September 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडा13 साल की शादी का खौफनाक अंत : नोएडा में एक दर्जी...

13 साल की शादी का खौफनाक अंत : नोएडा में एक दर्जी कैसे बना गया पत्नी का हत्यारा, कहानी पढ़कर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

Tricity Today | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी




Noida News : नोएडा में एक व्यक्ति ने शादी के करीब 13 साल बाद पत्नी की हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी पति ने अपने सगे भांजे को भी इस साजिश में शामिल किया था। पुलिस ने आरोपी पति और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। 

रेखा को बहुत प्यार करता था, लेकिन मजबूर था

पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरोपी सर्वेश और पवन गुप्ता के रूप में हुई है। सर्वेश मृतक रेखा का पति है और पवन सर्वेश का भतीजा है। पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि उसकी शादी रेखा से 2011 में हुई थी। दोनों एक साल से नोएडा के गढ़ी चौखंडी गांव में किराए पर रहते थे। वह सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में दर्जी का काम करता था। उसकी पत्नी भी दूसरी कंपनी में धागा काटने का काम करती थी। वह अपनी पत्नी से कई बार अपनी कंपनी में नौकरी लगवाने के लिए कहता था। लेकिन पत्नी हर बार मना कर देती थी। पति के साथ रहने के बावजूद वह अपना ज्यादातर समय मोबाइल पर ही बिताती थी। पुलिस पूछताछ में सर्वेश ने बताया कि वह रेखा से बहुत प्यार करता था। लेकिन मजबूर होकर उसे रेखा की हत्या करनी पड़ी। 

पहली पी शराब, फिर हत्या कर सो गए 

23 जुलाई की रात पत्नी रेखा अपना मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी। सर्वेश ने जब उससे मोबाइल मांगा तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। सर्वेश ने अपने भतीजे पवन को भी बुला लिया था। झगड़े के बाद दोनों शराब पीने छत पर चले गए। इसके बाद सर्वेश ने अपने भतीजे को सारी बात बताई। दोनों ने मिलकर रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को कपड़े में लपेटकर कमरे में बंद कर दिया और छत पर आकर सो गए। 

पुलिस ने ताला तोड़कर शव किया बरामद 

सुबह सर्वेश ने पवन को छिजारसी शनि मंदिर पर छोड़ दिया। और खुद पड़ोसियों के यहां सोने चला गया। मकान मालिक को शक हुआ तो उसने सर्वेश से बात की। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। सर्वेश को भी हिरासत में ले लिया गया। पवन को भी बुलाया गया। दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments