Friday, March 14, 2025
Homeदिल्लीबजट 2024 में नारी शक्ति : कामकाजी महिलाओं को राहत, हॉस्टल बनेंगे,...

बजट 2024 में नारी शक्ति : कामकाजी महिलाओं को राहत, हॉस्टल बनेंगे, ऑफिस में बच्चों के लिए क्रेच

Tricity Today | बजट में महिलाओं पर खास ध्यान




New Delhi News : दिल्ली-एनसीआर में कामकाजी महिलाओं का अनुपात पुरुषों के मुकाबले करीब दस फीसदी है। हालांकि पूरे भारत में यह 20 फीसदी से ऊपर है, इनमें खेती और मजदूरी करने वाली महिलाओं की तादाद सबसे ज्यादा है। नोएडा और आसपास के शहरों में ऑफिस जाने वाली और कारोबारी महिलाएं अधिक हैं। इनकी संख्या कई लाखों में है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पेश बजट में इन सभी का ध्यान रखा गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण मंगलवार को पेश बजट में महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तीकरण का प्रयास किया।

.. ताकि मां बनने के बाद नौकरी न छूटे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Union Budget) में कई प्रावधान किए। बजट में समाज के विभिन्न तबकों के हितों का विशेष ध्यान रखा। खासकर युवाओं, महिलाओं और कृषि क्षेत्र का।  महिलाओं पर विशेष फोकस किया है। खासकर कामकाजी महिलाओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा ना हो, इसके लिए केंद्र सरकार ने कार्यस्थल पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने का ऐलान किया है। चूंकि आमतौर पर देखा जाता है कि अपने छोटे बच्चों की वजह से महिलाएं कई बार नौकरी करना छोड़ देती हैं। इसी को जिसे ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने यह ऐलान किया है।

तीन लाख करोड़, स्टांप ड्यूटी में राहत

महिलाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बजट में तीन लाख करोड़ का आवंटन किया है। महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा की है। इससे गरीबों को आवास खरीदने के दौरान रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी पर बड़ी राहत मिल सकेगी।

कौशल निखारने को योजना

कई प्रकार की महिला केंद्रित योजनाएं भी शुरू करने का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने 20 लाख युवतियों को कौशलयुक्त करने का लक्ष्य रखा है। मौजूदा वक्त में बड़ी संख्या में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो उपयुक्त कौशल ना होने के अभाव में मनचाही नौकरी प्राप्त नहीं कर पाती हैं। अगर पाती भी हैं तो उन्हें मनचाहा वेतन मिलता। इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रशिक्षित करने का ऐलान किया है, ताकि वो भारत की अर्थव्यवस्था को विकसित करने की दिशा में अहम अपना योगदान दे सकें। 

पीएफ में एक माह का वेतन

सरकार ने पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं और महिलाओं को पीएफ में एक महीने का वेतन दिया जाएगा।

महिला हॉस्टल बनाएगी सरकार

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार मानव संसाधन के रूप में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कामकाजी महिला हॉस्टल बनाएगी। उन्होंने कहा कि जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया था, उसके अनुसार हम देश के गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments