Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडारिश्ते शर्मसार : अर्धांगिनी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-...

रिश्ते शर्मसार : अर्धांगिनी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बेटी होने पर ससुराल से निकाल दिया, लेकिन पुलिस ने…

Google Photo | Symbolic Photo




Noida News : नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली दो बहनों ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी बच्ची के साथ सड़क पर घूमती हुई नजर आ रही है। दोनों बहनों की शादी बरौला गांव में हुई थी। महिलाओं का आरोप है कि दहेज के लिए एक महिला और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया गया।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में निखिल भाटी की शादी प्रियंका भाटी से हुई थी। शादी के समय प्रियंका ने काफी दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद निखिल के परिजनों की मांग पूरी नहीं हो सकी। शादी के बाद से ही प्रियंका को परेशान किया जा रहा था।

प्रियंका और उसकी बेटी को घर से निकालने का आरोप

प्रियंका और शीतल सगी बहनें हैं, जिनकी शादी एक ही घर में दो सगे भाइयों से हुई। आरोप है कि प्रियंका के लड़की पैदा होने पर ससुराल वालों ने उसे और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।


पुलिस का बयान

थाना प्रभारी ने इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि प्रियंका और निखिल का कोर्ट में केस चल रहा है। प्रियंका ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए केस किया हुआ है, फिर भी वह उन्हीं के साथ रह रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्रियंका इससे पहले भी कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments