Tricity Today | Symbolic Photo
Noida News : नोएडा से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक किसी के घर के सामने पेशाब कर रहा था। युवक ने घर के सामने पेशाब करने से माना किया। इस बात पर वह आगबबूला हो गया। उसने अपने परिजनों के साथ पड़ोसी के घर जाकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए।
यह है पूरा मामला
ग्राम थोरा निवासी जसवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार की शाम पड़ोस में रहने वाला ऋतिक पुत्र प्रदीप उसके घर के सामने पेशाब कर रहा था। उसके बेटे संदीप ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो ऋतिक गाली-गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने उसे शांत करा दिया। कुछ देर बाद ऋतिक, विमल, लीले और रेखा उसके घर आ धमके। लाठी-डंडों से लैस इन लोगों ने आते ही गाली-गलौंज और मारपीट कर दी। आरोपियों के हमले में सुधीर, गौरव और राजवती घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।