Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरनव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम में टेका...

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम में टेका माथा 

जी वेंकट ने संगठन का जताया आभार

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर – जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता जी वेंकट को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है मिली जिम्मेदारी के बाद कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के मेड़ारम में स्थित समक्का सारक्का देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख शांति व खुशहाली की कामना की।
जी वेंकट बीजापुर के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष हैं साथ ही वर्तमान में बस्तर जिला के प्रभारी हैं तो वहीं अब भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की सूची हाल ही में जारी की है जिसमें बीजापुर से बड़ी जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की दी गई है,घोषणा के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीते शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष ने जिले के कार्यकर्ताओं के साथ मेड़ारम पहुंच दर्शन किया है। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,जानकी कोरसा, शंकरैया माड़वी,अशोक राव, जागर लक्षमैया, फूलचंद गागड़ा,चिन्ना तेलम,राकेश केतारप व अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुण्यतिथि पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपाइयों ने किया स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुण्यतिथि पर अटल सदन भाजपा कार्यालय बीजापुर में श्रदांजलि दिया। और उनके कार्य और विचारों को स्मरण भाजपाइयों ने किया। श्रदांजलि बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भोपालपट्टनम के तारलागुड़ा आवासीय विद्यालय पोटाकेबिन पहुंच बच्चों के साथ अटल का पुण्यतिथि मनाया साथ ही बच्चों को फल वितरण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img