Thursday, September 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडा4 साल में चार गुना हो गए यूपी में अरबपति : अकेले...

4 साल में चार गुना हो गए यूपी में अरबपति : अकेले नोएडा में हैं 11, हुरुन इंटरनेशनल ने जारी की ताजा सूची 

Tricity Today | Symbolic Image




Noida News : नोएडा के अरबपतियों (Billionaires) की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण मात्र चार वर्षों में उत्तर प्रदेश में अरबपतियों की संख्या चार गुना हो गई है। पूरे उत्तर प्रदेश में 2020 में अरपतियों की संख्या मात्र नौ थी, जो अब बढ़कर 36 हो गई है। इनमें से 11 अरबपति नोएडा से हैं, जो बड़े उद्यमों का संचालन कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका हुरुन इंटरनेशनल ने हाल ही में अरबपतियों की ताजा सूची जारी की है। 

घड़ी साबुन के मालिक कानपुर के दो भाई सूची में शीर्ष पर 

इस सूची में उत्तर प्रदेश के कुल 36 अरबपतियों के नाम शामिल हैं। जिसमें घड़ी साबुन के स्वामी मुरलीधर ज्ञानचंदानी और उनके भाई बिमल ज्ञानचंदानी का नाम पहले तथा दूसरे नंबर पर है। दोनों भाईयों की कुल संपत्ति 24 हजार 300 करोड़ रुपये की है। उत्तर प्रदेश के अरबपतियों की सूची में नोएडा की शुरुआत पांचवे नंबर से है। 

टॉप टेन में शामिल हैं नोएडा के चार अरबपति 

सूची के अनुसार टॉप टेन में नोएडा के चार अरबपतियों को जगह मिली है। पांचवें स्थान पर 7600 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इंफो एज के मालिक हितेश ओबराय है। छठे स्थान पर 5400 करोड़ की संपत्ति के साथ इंडिया मार्ट के मालिक दिनेश चंद अग्रवाल है। आठवें स्थान पर 4100 करोड़ की संपत्ति के साथ पीबी फिनटेक के मालिक याशीश दहिया और सूची में दसवें स्थान पर इंडिया मार्ट के मालिक बृजेश अग्रवाल 3700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ हैं। 

पहली बार छोटे शहरों के उद्योगपति भी आए सूची में 

हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी की गई सूची में पहली बार अलीगढ़, गोरखपुर तथा फैजाबाद जैसे छोटे शहरों के उद्योगपति भी अरबपतियों की सूची में शामिल हुए हैं। अधिकांश व्यापारी व उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अरबपतियों की बढ़ रही तादाद के पीछे प्रदेश सरकार की उद्योगों को बढ़ावा देने की नीतियों और सरकार द्वारा उद्यमियों के उत्थान व विकास के लिए तैयार किए गए माहौल को बड़ा कारण बता रहे हैं। 

नोएडा के ये अरबपति भी हैं सूची में शामिल 

हुरुन इंटरनेशनल की सूची में उत्तर प्रदेश के अरबपतियों में से नोएडा के ये अरबपति भी शामिल किए गए हैं। सूर्या फूड  के नवीन अग्रवाल, न्यू क्लियस सॉफ्टवेयर के विष्णु आर दुसाड, सूर्या फूड के शेखर अग्रवाल, सूर्या फूड के मनोज अग्रवाल, यथार्थ अस्पताल समूह के अजय कुमार त्यागी, मान्टेज एंटरप्राइजेज के अरविंद गुप्ता तथा दादरी स्थित यथार्थ हॉस्पीटल के कपिल कुमार त्यागी का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments