Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरपिकनिक के दौरान तिरिया संगम के गणेश बहार नाले में उतरना दो...

पिकनिक के दौरान तिरिया संगम के गणेश बहार नाले में उतरना दो युवकों को पड़ा भारी, एक डूबा दूसरे ने जैसे तैसे बचाई जान, शव की तलाश में जुटी SDRF, देखें वीडियो…

जगदलपुर। तिरिया संगम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया वही दूसरा युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

बताया जा रहा है कि शहर के शांतिनगर इलाके के कुछ युवक पिकनिक मनाने तिरिया संगम गए हुए थे। इस दौरान दो युवक नदी में नहाने के लिए कूद गए, नदी का बहाव तेज होने की वजह से एक युवक तो डूब गया, दूसरा जैसे तैसे नदी पार कर दूसरे किनारे जा पहुँचा, फिर ग्रामीणों की मदद से युवक को नाव के जरिये इस पार लाया गया।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई फिर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में ने इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।SDRF के अधिकारी ने कहा किया राहत और बचाव कार्य जारी है, अभी तक उन्हें युवक का शव नहीं मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img