Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुररालापल्ली में जल संकट चरम पर: तीन वार्डों में छह माह से...

रालापल्ली में जल संकट चरम पर: तीन वार्डों में छह माह से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर 8 जुलाई। भोपालपटनम नगर पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत रालापल्ली क्षेत्र के महात्मा गांधी वार्ड, सुभाषचंद्र बोस वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 02 के नागरिक पिछले छह महीनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर लगातार नगर पंचायत को शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि “रालापल्ली जल प्रदाय योजना” केवल नाम की योजना बनकर रह गई है। विडंबना यह है कि जिस योजना का नाम रालापल्ली के नाम पर रखा गया है, उसी रालापल्ली में ही लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रोजाना केवल आधे घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है, वह भी इतनी धीमी धार से कि एक छोटी बाल्टी तक नहीं भर पाती।

इस संबंध में 26 जून को वार्ड के पार्षद और वार्डवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि बीते छह महीनों से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे मजबूरन लोगों को नाले और गंदे स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने बताया कि इस जल संकट के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि पाइप से पानी की धार इतनी पतली है कि पीने लायक भी पानी नहीं निकल रहा है।

स्थानीय जनता ने नगर पंचायत प्रशासन से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या पर अविलंब ध्यान दें और स्थायी समाधान सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img