Tricity Today | महामाया बालिका इंटर कॉलेज
Noida News : तेज आंधी और बारिश के चलते सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में एक गंभीर घटना घटित हुई। रात के समय प्राकृतिक आपदा के कारण स्कूल की बिल्डिंग में लगा शीशा टूटकर गिर गया, जिससे 7 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस टीम घटना के बाद मौके पर पहुंची।
ये लड़कियां हुई घायल
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्राओं की पहचान अनु, उर्वशी, परी, नेहा, राजश्री, पूजा और अतिका के रूप में हुई है। ये सभी छात्राएं स्कूल के हॉस्टल में रह रही थीं। शीशा गिरने के बाद स्कूल की स्टाफ नर्स और वार्डन ने घायलों को तुरंत नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया।
सभी अस्पताल में एडमिट
अस्पताल में भर्ती छात्राओं में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और स्कूल प्रशासन से पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।