Thursday, March 13, 2025
Homeमध्यप्रदेशAshoknagar News: महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार...

Ashoknagar News: महिला बाल विकास विभाग ने कर दी बड़ी गड़बड़! दीवार पर लिखवाया स्लोगन, तस्वीर हो गई वायरल

मध्यप्रदेश में अशोकनगर जिले की मुंगावली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दीवार पर लिखे गए एक स्लोगन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Trending Videos

दरअसल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के लिए विभिन्न स्लोगन गांवों और शहरों की दीवारों पर लिखवाए जाते हैं। लेकिन, अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के रजिस्ट्रार ऑफिस की दीवार पर लिखा एक स्लोगन लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस दीवार पर लिखा गया है- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। दहेज प्रथा को अब दूर भगाओ। दहेज रूपी दानव से बेटी को भगाओ। इस स्लोगन की तीसरी पंक्ति में ‘भगाओ’ शब्द को लेकर लोग हंस रहे हैं और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि भगाओ की जगह ‘बचाओ’ शब्द लिखा होना चाहिए था, क्योंकि ‘भगाओ’ शब्द का का संदर्भ सही नहीं जा रहा है। सही वाक्य ‘दहेज रूपी दानव से बेटी को बचाओ’ होना चाहिए था।

इस कारण यह स्लोगन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग इसे सरकारी लापरवाही बता रहे हैं और इसे जल्द से जल्द सुधारने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला एवं बाल विकास विभाग को अपने अभियानों और संदेशों के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए। कई लोगों ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस तरह की गलतियां सरकारी तंत्र की लापरवाही को उजागर करती हैं।

जल्द सुधरवाएंगे

महिला एवं बाल विकास विभाग अशोकनगर के परियोजना अधिकारी पुष्पा खेस ने कहा- अगर, स्लोगन गलत लिखा गया है, तो मैं इसे दिखवा लूंगी। जल्द ही उसमें सुधार करवा दिया जाएगा। 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments