Friday, March 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा पुलिस का क्राइम कंट्रोल : मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के डायरेक्टर को...

नोएडा पुलिस का क्राइम कंट्रोल : मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के डायरेक्टर को लगवाए थाने के चक्कर, 19 दिन में बाद केस किया दर्ज

Google Images | Symbolic Image




Noida News : नोएडा पुलिस क्राइम कंट्रोल करने के लिए कैसे-कैसे तरीके अपनाती है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपके समझ में आ जाएगा। खबर में सबसे चौंका देने वाली बात यह है कि पीड़ित मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के डायरेक्टर हैं। इतना हाइप्रोफाइल शख्स होने के बाद भी उन्हें अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए करीब 19 दिन तक थाने और साइबर क्राइम थाने के चक्कर लगाने पड़े। इस बीच चोरों ने डायरेक्टर के दो बैंक खातों से करीब 1.18 लाख रुपये उड़ा लिए। 

मोबाइल चोरी होने के तुरंत बाद पहुंचे थे थाने 

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के कर्नल आशीष कुमार द्विवेदी परिवारके साथ सेक्टर-135 स्थित एचडी डुप्लेक्स विला नोएडा में रहते हैं। कर्नल आशीष मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस सेना भवन दिल्ली में डायरेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई की रात वाजिदपुर चौराहे की संब्जी मंडी से मेरे जेब से फोन चोरी कर लिया गया। उन्होंने पुलिस से घटना की शिकायत की। पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत करने को कहा। उन्होंने सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद जांच शुरू हुई। करीब 19 दिन तक थाने और साइबर क्राइम थाने के चक्कर काटने के बाद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल 6,7 और 8 जुलाई को बदमाशों ने दो बैंक खातों से 1 लाख 18 हजार 900 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने इनमें से कुछ पैसों से ऑनलाइन शॅपिंग भी की।  

वाजिदपुर चौराहे की सब्जी मंडी मोबाइल चोर एक्टिव 

बताया जा रहा है कि हर शनिवार को वाजिदपुर चौराहे की सब्जी मंडी में बाजार लगता है। इस बाजार में हर शनिवार मोबाइल चोरी होते हैं। लेकिन पुलिस मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पीड़ितों को थाने और चौकियों को खूब चक्कर लगवाते हैं। घटना को कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments