Wednesday, February 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडानोएडा में लव मैरिज का दर्दनाक अंत : पहले पत्नी ने दी...

नोएडा में लव मैरिज का दर्दनाक अंत : पहले पत्नी ने दी जान, फिर पति ने भी छोड़ा जहान

Google Image | Symbolic Image




Noida News : नोएडा में एक लव मैरिज का दर्दनाक अंत हो गया। 21 जुलाई को पत्नी ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के करीब तीन दिन बाद यानी 23 जुलाई की देर रात पत्नी वियोग में पति ने भी सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

21 जुलाई को पत्नी ने दी थी जान  

जानकारी के मुतबिक सेक्टर 22 में झोलू पंडित के मकान में 23 वर्षीय कृष्ण कुमार अपनी पत्नी तारा कुमारी के साथ किराए पर रहता था। दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को तारा कुमारी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से कृष्ण कुमार काफी दुखी और तनाव में चल रहा था। 23 जुलाई की रात कृष्ण कुमार ने भी पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। बुधवार सुबह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

डेढ़ साल का बच्चा हुआ अनाथ 

बताया जा रहा है कि दम्पति के एक डेढ़ साल का लड़का है। बीते करीब 4 दिन में इस बच्चे का सिर से मां और बाप का साया उठ गया। घटना के बाद से दोनों के परिजन बच्चे को गोद में लेकर रो रहे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों को ऐसा कदम उठाने से पहले एक बार बच्चे के बारे में भी सोचना था। अब बच्चा अनाथ हो गया है। 


पुलिस का बयान 

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पहले पत्नी ने सुसाइड किया था। इस घटना के करीब तीन दिन बाद पति ने भी जान देदी है। दोनों के बीच घरेलू कलह चल रही थी। फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments