Saturday, October 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशनोएडा-ग्रेटर नोएडाKarva Chauth 2024 : नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इतने बजे दिखेगा...

Karva Chauth 2024 : नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में इतने बजे दिखेगा चंद्रमा, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Tricity Today | Symbolic Image




Noida News : सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण त्योहार करवा चौथ (Karva Chauth) इस साल 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। नोएडा में सुहागिन महिलाओं के लिए चंद्रमा दर्शन का समय रात 8 बजकर 14 मिनट निर्धारित किया गया है। पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले इस कठिन व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं।

13 घंटे 29 मिनट का व्रत रहेगा

इस साल करवा चौथ की पूजा का विशेष मुहूर्त शाम 5:46 से रात 7:09 बजे तक का है। व्रत का कुल समय सुबह 6:25 से रात 7:54 बजे तक, लगभग 13 घंटे 29 मिनट का रहेगा। नोएडा की सुहागिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करेंगी और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलेंगी।

आस-पास के क्षेत्रों में चंद्रोदय का समय :

नोएडा में 8 बजकर 14 मिनट पर चांद निकलेगा।

– गाजियाबाद: रात 8:11 बजे

– नई दिल्ली: रात 8:15 बजे

– गुरुग्राम: रात 8:16 बजे

– फरीदाबाद: रात 8:04 बजे

करवा चौथ का पौराणिक महत्व:

यह त्योहार पति-पत्नी के अटूट बंधन और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक कथाओं में सावित्री-सत्यवान की कहानी इस व्रत के महत्व को दर्शाती है। मान्यता है कि इस व्रत से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी 

नोएडा के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों और मंदिरों में करवा चौथ की विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, महिलाएं अपने घरों में भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। शहर के बाजारों में मेहंदी, श्रृंगार सामग्री और पूजा की वस्तुओं की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments