Tricity Today | नोएडा में किसानों का आंदोलन
Noida News : आज का दिन आज का दिन गौतमबुद्ध नगर के किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। गुरुवार की सुबह दिन निकलते ही सैकड़ों की संख्या में किसान इकट्ठा हुए और दिल्ली की तरफ कूच करने लगे। हालांकि, नोएडा पुलिस ने उनको नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने रोक दिया। रात को 8:00 बजे किसान और पुलिस अधिकारियों के बीच हाईलेवल बैठक हुई। जिसमें एक अहम फैसले लिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने किसानों को क्या आश्वासन दिया
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी ने किसानों का आश्वासन दिया है कि उनकी मुलाकात कैबिनेट मिनिस्टर (विद्युत एवं नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा) राजकुमार सिंह से करवाई जाएगी। राजकुमार सिंह के सामने किसानों के मुद्दों को रखा जाएगा। लक्ष्मी सिंह ने किसानों से कहा कि उनके मुद्दे को पुलिस शासन के सामने रखने का प्रयास करेगी। उनकी कैबिनेट मिनिस्टर राजकुमार सिंह के सामने बैठक करवाई जाएगी।
अगर किसानों के साथ धोखा हुआ तो…
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के इस आश्वासन के बाद किसानों ने शहर की सड़कों को खाली कर दिया। किसानों का कहना है कि पुलिस ने उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इसलिए सड़क को खाली कर दिया गया, लेकिन किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। जब तक कैबिनेट मिनिस्टर के साठ बैठक नहीं हो जाएगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा और अगर उनके साथ धोखा हुआ तो दोबारा से दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।
पिछले 10 दिनों से चल रहा था किसानों का जनसम्पर्क अभियान
गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने करीब 10 दिन पहले इस बड़े आंदोलन का ऐलान कर दिया था। किसानों के करीब 20 संगठनों ने महापंचायत करके संयुक्त घोषणा की। किसानों ने कहा था कि हम लोग पिछले करीब एक साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की पंचायत, महापंचायत और धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं। सरकार और विकास प्राधिकरण के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। लिहाजा, अब दिल्ली जाकर संसद को अपनी बात सुनानी पड़ेगी। किसानों ने 8 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। इस घोषणा के मुताबिक बुधवार की सुबह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दनकौर, जेवर, रबूपुरा, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ और गाजियाबाद से किसानों के समूह जिले में बड़ा आंदोलन किया।