सरपंच संघ के नाम से धरना प्रदर्शन ,भ्रामक प्रचार – सरपंच संघ

0
417

सरपंच संघ ने प्रदर्शन को बताया कांग्रेस का षडयंत्र

गीदम । गीदम ब्लॉक के दो दर्जन सरपंचों ने सरपंच संघ के नाम से आयोजित धरना को कांग्रेस का षडयंत्र बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सरपंचों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। भाजपा समर्थित सरपंचों ने बताया कि कुछ कांग्रेसी एवं उनके साथियों द्वारा सरपंचों को प्रशासन से चर्चा करने की बात कहकर बुलाया गया एवं धरना का स्वरूप देने का प्रयास किया गया। जो की पंचायत जनप्रतिनिधियों को भ्रमित करने का दुष्कृत्य है।

सरपंचों ने बताया कि कांग्रेसियों ने अपने समर्थक सरपंचों को विश्वास में लेकर संघ के माध्यम से सरपंचों को बैठक के नाम से बुलाया, जिसमे क्षेत्रीय समस्या एवं विकास मूलक कार्यों की चर्चा करने की बात कही गई। उसी दौरान कांग्रेसियों एवं उनके समर्थक सरपंचों ने मुद्दे को मोड़कर शासन के खिलाफ धरने की बात कहने लगे जो सरासर गलत है।

धरने की बात सामने आते ही 30 से 35 सरपंच बैठक से वापस हो गए हैं। वहीं भाजपा समर्थित सरपंचों ने भी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने आप को धरना से पृथक बताया है। और सीधे कांग्रेस समर्थित सरपंचों पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here