Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुरसरकार को आदिवासियों के विकास से कोई लेना देना नहीं इसलिए संवेदनशील...

सरकार को आदिवासियों के विकास से कोई लेना देना नहीं इसलिए संवेदनशील क्षेत्र आवापल्ली में शराब की दुकान खोली है- विक्रम मंडावी

आदिवासी क्षेत्रों में देशी/विदेशी शराब दुकान खोले जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा- विक्रम मंडावी 

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर, 10 जुलाई 2025।जिला मुख्यालय बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले के आवापल्ली में नई देशी शराब दुकान खोले जाने का विरोध करते हुए इस कदम को आदिवासी युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात बताया है, और सरकार पर आदिवासी क्षेत्रों को नशे की भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया है।

विधायक विक्रम मंडावी ने अपने बयान में कहा, “भाजपा सरकार एक तरफ पूरे प्रदेश में 10423 स्कूल बंद कर चुकी है बस्तर में भी लगभग 1200 स्कूलों को ताले लगाकर आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल चुकी है, वही दूसरी तरफ भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में नई शराब दुकान खोलने का काम कर रही है इस वर्ष भाजपा सरकार ने 67 शराब दुकान खोला है, आवापल्ली जैसे सुदूर संवेदनशील आदिवासी गांवों में देशी/विदेशी शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे की दलदल में फंसा रही है।” उन्होंने सरकार की नीतियों को आदिवासी विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की इन नीतियों से आदिवासी क्षेत्र के युवा शिक्षा और रोजगार से वंचित होंगे और विकराल बेरोजगारी बढ़ेगी। आगे कहा कि आवापल्ली जैसे अंदरूनी गांव में शराब दुकान खोलकर भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया कि भाजपा सरकार आदिवासियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से ज्यादा जरूरी शराब की दुकानें खोलना है।

वर्तमान समय में उसूर ब्लॉक जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जहां पर शिक्षा स्वास्थ्य, मूलभूत, सुविधाओं सहित विकास की जरूरत है, वहां पर विकास पहली प्राथमिकता होना चाहिए, पर भाजपा सरकार इन चीजों को प्राथमिकता ना देते हुए देशी/विदेशी शराब दुकानो को क्यों प्राथमिकता दे रही है ? इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र उसूर के युवाओं पर, ग्रामीणों पर गलत प्रभाव पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी, इस मुद्दे को लेकर आगामी 12 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के द्वारा आवापल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, कृषक कल्याण परिषद के पूर्व सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, जिला महामंत्री सुखदेव नाग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजेश जैन, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, श्यामू गुप्ता, श्रीमती जनपद सदस्य बोधि ताती, पूर्व पार्षद कविता यादव सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img