Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुररूद्रारम आंगनबाड़ी केंद्र में छत का सीलिंग गिरा, बड़ा हादसा टला

रूद्रारम आंगनबाड़ी केंद्र में छत का सीलिंग गिरा, बड़ा हादसा टला

मुर्गेश शेट्टी,बीजापुर।जिले के भोपालपटनम ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रूद्रारम के कोनागुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11/7/25 कल शाम करीब 5:00 बजे के आसपास केंद्र की छत का सीलिंग अचानक गिर पड़ा।

सौभाग्यवश, उस समय केंद्र बंद था और बच्चे या स्टाफ वहां मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि यह घटना सुबह के समय, जब केंद्र में बच्चों की उपस्थिति होती है, तब घटित होती, तो एक बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था।

स्थानीय लोगों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों की संरचनात्मक स्थिति का परीक्षण कराएं और जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण सुनिश्चित करें।यह घटना एक चेतावनी है कि समय रहते सुरक्षा उपायों पर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।ऊपर वाले का शुक्र है कि कोई अनहोनी नहीं हुई, लेकिन अब प्रशासन को जगना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img