Wednesday, February 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 को आयेंगे बस्तर, भव्य स्वागत की तैयारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 को आयेंगे बस्तर, भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटी भाजपा

भाजपा के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

बस्तर के सभी सात जिलों के कार्यकर्ता समारोह में सम्मिलित होने पहुंचेंगे

वन मंत्री केदार कश्यप ने ली, तैयारियों संबंधी बैठक, शहर को सजाने व आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य

जगदलपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 जनवरी शनिवार को बस्तर प्रवास पर पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री श्री साय का प्रथम बस्तर प्रवास है। जिसको देखते हुये भाजपा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आगमन व स्वागत को लेकर भव्य तैयारियों में जुट गयी है। पूरे शहर में साज सज्जा करने की रचना की गयी है।धरमपुरा काॅलेज के समीप विशाल मैदान में भाजपा का संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित होगा।

 

वन,जल संसाधन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बस्तर आगमन व संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह की तैयारियों को अमलीजामा पहुंचाने जिला व मण्डल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसके पूर्व वन मंत्री केदार कश्यप ने सम्मान समारोह कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तमाम व्यवस्थाओं को तय समय पर पूरा करने निर्देश दिये। शनिवार को पहले पहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन पूरा होगा। जिसमें बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भव्य स्वागत अभिनंदन की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी गयी है।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहला बस्तर आगमन हो रहा है। सभी कार्यकर्ता पूरी ज़िम्मेदारी से काम में जुट जायें व सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर्मठता से करें। मुख्यमंत्री श्री साय देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान करने बस्तर आ रहे हैं, यह हम सभी के लिये गौरव के क्षण होंगे।

बैठक व निरीक्षण के दौरान पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,संभागीय सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, विधायक विनायक गोयल,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, बाबुल नाग, राजपाल कसेर आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img