Sunday, March 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़जगदलपुरमंत्री केदार कश्यप ने फरसागुडा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में किया मतदान

मंत्री केदार कश्यप ने फरसागुडा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में किया मतदान

लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता देने की मतदान की अपील

दंतेवाड़ा । केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे फरसागुडा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला में मतदान किया। मंत्री केदार कश्यप ने आज फरसागुडा स्थित पूर्व माध्यमिक शाला के बूथ क्रमांक-31 पहुंचे और लोगों के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किया।

इस अवसर पर उन्होंने जनता और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान, ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके और समाज के साथ-साथ देश का भी विकास हो सके।

इस दौरान केबिनेट मंत्री  ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि मतदाता निर्भीक हो कर अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर अवश्य मतदान करें। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य वोट करें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img